बूंदी। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को केशवरायपाटन के मात्रा हनुमान मंदिर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ और ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त शेखावत ने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान समय की आवश्यकता है और सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल के सदुपयोग की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात, संभागीय आयुक्त ने वहां उपस्थित किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने सिंचाई के पानी व कृषि संबंधी विषयों पर अपनी समस्याएं रखीं। शेखावत ने किसानों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

बूंदी : संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने केशवरायपाटन में किया पौधारोपण
ram


