दौसा। भाजपा की जिला बैठक विक्रमादित्य कॉलेज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा की अध्यक्षता एवं संभाग तिरंगा यात्रा समन्वयक प्रेम सिंह बनवासा व विधायक विक्रम बंसीवाल के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में तिरंगा यात्रा 21 मई को शाम 4:00 बजे संस्कृत कॉलेज सहज नाथ महादेव मंदिर से गांधी तिराहे तक निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय के बाद भाजपा सभी विधानसभा मुख्यालय व मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। तिरंगा यात्राओं के लिए मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व संभाग तिरंगा यात्रा समन्वयक प्रेम सिंह बनवासा ने कहा कि भारतीय सेना की धमक पूरे विश्व ने देखी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि जो भारत की तरफ आंख उठायेगा उसका असर पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के जैसा होगा। सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कार्यकर्ताओं को तिरंगा रैली की तैयारियों मे जुट जाने का आव्हान किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। जिला सह संयोजक सोमेश विजय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, घनश्याम शर्मा बालाहेडी, अमरदास त्यागी महाराज, आचार्य संतोष आनंद महाराज, बंटी जोशी शहर महामंत्री जयपुर, दीपक जोशी, जिला महामंत्री रवि पालीवाल, हरकेश मटलाना, मण्डल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, बलराम बैरवा, राम सिंह मीणा काकरिया, फूल मीणा रामगढ़, रामलाल शर्मा, राम प्रसाद गुर्जर कलोता, मुकेश सैनी, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सह संयोजक सोमेश विजय, सोनू बिनोरी, अभय शंकर विजय, पूरण सैनी, मुरारी धौंकरीया, घमन्डी मीना, महावीर डोई, विशंभर बांसड़ा, आलोक जैन, राकेश जोशी, भगवान सहाय, रमेश मीणा, अंतू मीणा, देवकीनंदन, भंवर सिंह, मोहन टोरडा, मनीष पहाड़िया, मौजूद रहे।

भाजपा की जिला बैठक संपन्न, 21 मई को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा
ram


