वैर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय रागेय राघव कॉलोनी पर शहर मंडल अध्यक्ष संतोष धाकड़ की अध्यक्षता में भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजेंद्र दमदमा, सह प्रभारी बलराम धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु महावर ने भाग लिया। अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 15 अप्रेल तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घर-घर झंडी लगाना, मंदिर पार्क की सफाई, गाय को चारा खिलाना, पक्षियों को परिंदे बांधना और सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन बूथ समिति के साथ बैठक करना, 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाना, मूर्ति साफ सफाई करना जैसे कार्य किए जाएंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजाराम जाटव, राघवेंद्र रिंकू सैनी, बार अध्यक्ष हरीश भारद्वाज, सतीश प्रजापत, टोडरमल गर्ग, संजय सोनी, बाबूलाल, शुभम ठाकुर, महिपाल जादो, राकेश धाकड़, नरेंद्र धाकड़, संजय पार्षद, देवी सिंह कोली, सौरभ सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिव सिंह बेवर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य आतिथ्य में बेरी के मनि राम मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजन सिंह महुआ सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो ने भाग लिया।

भाजपा के शहर व ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
ram