भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” का 122 वां संस्करण सुना

ram

रतनगढ़। भाजपा शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 122 वां संस्करण सुना। भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशनलाल घोड़ेला ने बताया कि पीएम मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 122 वें एपिसोड की शुरुआत पहलगाम हमले के जबाब में किये गये ओपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के वीरता एवम पराक्रम की प्रशंसा की। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद देश भर में तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। उन्होंने आगामी योग दिवस के निमित योग का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए फिट इंडिया स्ट्रोंग इंडिया के मूलमंत्र को अपनाने पर जोर दिया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, निरंजन रुन्थला, ओम महर्षि, किशनलाल सैनी, हीरालाल प्रजापत, सलीम खान, पवन महर्षि, भंवरलाल टेलर, शिवम् सुइवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *