लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य जिला अमरोहा के समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कड़वी हकीकत बयां करते हुए कहा कि मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे 2027 तक भाजपा राज खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि जब 800 साल भारत पर राज करने वाले मुगल नहीं रहे तो भाजपा भी नहीं रह पाएगी। जनता जाग चुकी है। महबूब के बयान को पुलिस ने दो धर्मों के बीच वैमनस्य और घृणा फैलाने वाला मानते हुए सपा विधायक और बिजनौर के सपा जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन पर मुकदमा दर्ज किया है।बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में सपा का संविधान मान सम्मान कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के पूर्व मंत्री और अमरोहा विधायक महबूब अली ने शिरकत करते हुए भाजपा पर हमलावर रहे। मंच से बोलते हुए उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 में ‘तुम जाओगे जरूर, हम आएंगे जरूर’।

मुस्लिम आबादी के बढ़ने से 2027 तक भाजपा को जाना होगाः सपा विधायक
ram