भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंच दिवसीय दीपोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और आनंद के लिए मंगलकामनाएं की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि दीपोत्सव सभी के परिवारों के लिए ढेर सारी खुशियां और नव ऊर्जा लेकर आएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजा राम के वनवास पूर्ण करने के बाद लौटने पर प्रजा ने घी के दीये जलाए और उनका भव्य स्वागत किया था। इसके बाद से पांच दिवसीय दीपोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाने लगा। धनतेरस, रूप चतुदर्शी, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजन और भाई दूज जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा के साथ धार्मिक आस्था को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में हमसभी एकजुट होकर इन पर्व को उल्लास के साथ मनाएं।
भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि दीपोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय पर भी रोशनी की गई है। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे कार्यालय में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भाजपा परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। भाजपा कार्यालय परिवार के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मिठाई एवं उपहार भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *