जयपुर। किसान सेवार्थ संकल्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत 17वीं किश्त जारी करने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी जी का जताया आभार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा प्रदेश के किसानों के उत्थान हेतु किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार से 6000 रूपये में 2000 रूपये राजस्थान सरकार द्वारा देना तय किया यानि कुल 8000 रूपये प्रदेश के किसानों को मिलेंगे, जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का आभार प्रकट करता है।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 17वीं किश्त जारी करने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मिठाईयां बांटी एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मिठा करवाया।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा से ही किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संकल्पित रहें है और आज 17वीं किश्त जारी कर उन्होंने अपने संकल्प को दर्शाया है।