दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनादेश क्या रहेगा। इस फैसले पर लगभग सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वापसी करने में कामयाब रहेगी या फिर अन्य राजनीतिक दल सरकार बनाएगी, यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा। बता दें कि दिल्ली में अब तक सात बार चुनाव हुए हैं। जिनमें से सिर्फ एक बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में सफल रही थी। साल 1993 के चुनाव के बाद भाजपा फिर दिल्ली में वापसी नहीं कर सकी। बता दें कि साल 1993 में नई गठित विधानसभा के लिए चुनाव हुआ था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी थी। साल 1991 के दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी अधिनियम के तहत विधानसभा बनी थी। साथ ही पहला चुनाव हुआ था। जब राज्य में भाजपा की सरकार बनीं, तो मदन लाल खुराना दिल्ली के सीएम बने थे। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी को 42.80 फीसदी वोट मिले थे। वहीं मदन लाल खुराना फरवरी 1996 तक सीएम रह सके और फिर उनकी जगह साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री बनें। लेकिन अगले चुनाव से पहले उनकी भी विदाई हो गई।

दिल्ली का दिल जीतने में हर बार फेल रही BJP
ram


