जयपुर. 2024 पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम के
महात्मा गांधी स्कूल को खोलने में कांग्रेस की गहलोत सरकार ने बहुत मेहनत की। सरकार ने उस वक्त बडी
योजना बनाकर राज्य में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले, आज पूरे देष के सभी राज्य राजस्थान के
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की नकल कर रहे हैं। षिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के जरिये प्राईवेट स्कूलों
की मनमानी पर अंकुष लगा, लाखों बच्चों ने प्राईवेट स्कूल छोड़कर सरकार के अंग्रेजी स्कूलों में एडमिषन ले
लिये। भाजपा सरकार की दकियानूसी सोच के जरिये यदि अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद किये जाते हैं तो राजस्थान
के बच्चों को बहुत नुकसान होगा। राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले छः महीने में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम का
एक भी स्कूल नहीं खोला है। जिस सरकार ने एक भी नया स्कूल नहीं खोला, उस सरकार को स्कूल बंद करने
का कोई अधिकार नहीं है। राज्य की जनता की विषेष मांग पर कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले थे,
अब भाजपा सरकार ने इन्हें बंद करने का प्रयास किया वो प्रयास सफल नहीं होंगे। क्यांेकि कांग्रेस ऐसा किसी
भी कीमत पर नहीं होने देगी। यह राज्य के बच्चों के हित से जुड़ा हुआ मामला है। सरकार षिक्षा माफिया के
दबाव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करना चाहती है, वो भाजपा सरकार को बचा नहीं पायेगा। वो भाजपा
सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे।

षिक्षा माफिया के दबाव में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद करने का भाजपा सरकार का षडयंत्र सफल नहींहोने देंगे-खाचरियावास
ram