राजस्थान उपचुनावों में 7 में से 7 सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों की होगी जीतः- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा छह नहीं सातों सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करा रही है। चौरासी में भी ऐतिहासिक मतदान भाजपा के समर्थन में है और भाजपा चौरासी सहित प्रदेश की सभी सातों सीटों पर विजय प्राप्त कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सभी पदाधिकारियों ने बहुत मेहनत की है, ऐसे में मैं अपनी बात एक बार फिर दोहराता हूं कि भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करा रही है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि विश्व में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ संगठन के चुनाव किए जाते है। इसमें चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश से होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव पद्धती के माध्यम से निर्वाचित किए जाते है। यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा का सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक चलेगा, इसके बाद सक्रिय सदस्यता सूची जारी कर दी जाएगी। भाजपा के हर बूथ पर सक्रिय सदस्य लक्ष्य अनुरूप बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *