आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। हालांकि, वह एक अलग कुर्सी पर बैठीं, जिससे उनकी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीट खाली रही। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि मैंने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है और इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है।’ मेरी भावनाएं आज भरत के जैसी ही हैं जब भगवान राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे और भरत को अयोध्या का शासन संभालना पड़ा था।
हालांकि, आतिशी के इस कदम से भाजपा पर उनपर निशाना साधने का बड़ा मौका मिल गया है। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संविधान – नियम एवं मुख्यमंत्री पद का अपमान है इस तरह मुख्यमंत्री की मेज़ पर दो कुर्सी रखना। उन्होंने कहा कि आतिशी यह कोई आदर्श पालन नहीं है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागिरी है। अपनी इस हरकत से आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। अरविंद केजरीवाल जवाब दें-क्या इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलायेंगे आप ?

CM आतिशी के बगल में खाली कुर्सी पर भड़की BJP, कहा- दिल्ली में मनमोहन-सोनिया मॉडल, यह चमचागिरी है
ram


