भाजपा ने खड़गे पर लगाया राष्ट्रपति मुर्मू-पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के अपमान का आरोप, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

ram

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि खड़गे ने देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, यह दलित और आदिवासी समुदायों का अपमान है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की। गौरव भाटिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जानबूझकर अपमान किया है। क्या यह वही कांग्रेस पार्टी है जो खुद को संविधान की रक्षक कहती है? जिस पार्टी के नेता हाथ में संविधान की प्रति लेकर जनता के सामने नारे लगाते हैं, वही नेता देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों का इस तरह से अपमान करते हैं। इससे कांग्रेस की संकीर्ण, जातिवादी और संविधान विरोधी सोच उजागर होती है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह बयान आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और दलित विरोधी मानसिकता का घिनौना प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *