चुनाव ऐलान से पहले बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा इस यूनिवर्सिटी का नाम

ram

महाराष्ट्र कैबिनेट ने महाराष्ट्र कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय का नाम अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। सरकार ने यह फैसला दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को सम्मान देने के लिए लिया है। महाराष्ट्र कौशल विकास विश्वविद्यालय को अब रतन टाटा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। 9 अक्टूबर को उद्योगपति का निधन हो गया और पूरे देश ने इस बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त किया। रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश को बेहतर बनाने और भारत को एक नई पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। उनके निधन के बाद उनकी याद में ये फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव दिया है कि उद्योगपति को भारत के भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने की बात कही थी। वहीं रतन टाटा को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *