दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, हरशरण सिंह बल्ली बेटे सहित BJP में शामिल

ram

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। चार बार विधायक रह चुके हरशरण सिंह बल्ली (Harsharan Singh Balli) रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह ‘रिंकू’ बल्ली ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। वह आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे। हरशरण सिंह बल्ली ने रविवार को दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनके पुराने सहयोगी सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। हरशरण सिंह बल्ली हरिनगर से चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1993 से 2013 तक हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे बल्ली ने दिल्ली में मदन लाल खुराना की सरकार के दौरान औद्योगिक मंत्री के रूप में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *