विश्व पर्यावरण दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष की शुभकामनाएं— पर्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना—विधान सभा अध्यक्ष

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना में हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना होगा। श्री देवनानी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। जीवन शैली में पर्यावरण के अनुकूल बदलाव लाना होगा। यह बदलाव समाज में सकारात्मक लहर पैदा कर सकता है।श्री देवनानी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। यह ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए सचेत होने का संकेत है। हमारा आज का योगदान केवल पर्यावरण की रक्षा में ही सहायक नहीं होगा बल्कि यह योगदान भावी पीढ़ियों की सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और संतुलित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *