खरीफ से पहले किसानों को दी जानकारी उन्नत खेती की

ram

सीकर। भरतिया कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर द्वारा राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के तीसरेे दिन लक्ष्मणगढ़ तहसील के रहनावा व् कसवाली गांवों में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानो को खरीफ फसलों कि उन्नत तकनीकों , सरकारी योजनाओं और खेती में आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। केंद्र के अध्यक्ष डॉ आर के दुलड़ ने खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, मृदा स्वास्थय कार्ड, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों की जानकारी दी। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर के वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कृषि वानिकी के बारे में, डॉ विजय ने किसान समूह व् खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य तथा कृषि महाविधालय की प्रोफेसर पुष्पा लाम्बा ने उन्नत पशुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

सहायक कृषि अधिकारी लक्ष्मणगढ़ राजेश धायल ने फार्म पोंड, तारबंदी और कृषि यंत्रो पर अनुदान जैसी योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साँझा की। सहायक कृषि अधिकारी बलारा सुरेश कुमावत ने पंच गौरव, उधान, बून्द बून्द सिंचाई योजनाओं के बारे में बताया। कृषि पर्यवेक्षक प्रभुदयाल व् सुभाष ने विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। रहनावा सरपंच छाजूराम गढ़वाल व् कसवाली सरपंच नरेंद्र कुमार बॉयल व् बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *