– प्रताप मंडल ने विभिन्न बूथों पर 101 पौधों का रोपण किया
ब्यावर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप मंडल के विभिन्न बूथों पर 101 पौधों का रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं और आमजन ने मिलकर इस अभियान में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक भूतड़ा ने कहा कि वृक्ष जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अभियान को मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का माध्यम बताया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाई। मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत ने बताया कि कार्यक्रम में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलामंत्री बृजकिशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि चौहान, मंडल पालक नरेश मित्तल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

ब्यावर : यह अभियान को मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी-भूतडा
ram


