– ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर का आगाज
ब्यावर। ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा तीन दिवसीय संगठन सृजन सहयोगी प्रशिक्षण शिविर उदयपुर रोड स्थित ओंकारेश्वर गार्डन में ध्वज वंदन करके प्रारंभ हुआ। शिविर की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा व एडवोकेट आशीष शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रत्याशी पारस जैन पंच रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने की उक्त कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम, ध्वज गीत व राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर किया गया इस दौरान दिल्ली से पधारे सेवादल प्रशिक्षक विशाखा शर्मा व संभाग प्रभारी विजय नागौरा ने सेवादल कार्यकर्ताओं को सेवादल की रीति नीति और सेवादल की महत्वता के बारे में जानकारी दी। ध्वज वंदन के पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत समारोह का आयोजन सभागार में किया गया जिसमें केंद्र व प्रदेश से पधारे पदाधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहां की सेवादल का यह प्रशिक्षण शिविर पूरे राजस्थान में चलाया जा रहा है एवं सेवादल के सभी कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विधानसभा प्रत्याशी पारस जैन पंच ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है एवं श्वेत सेना देश हित के लिए कार्य करती है। इस शिविर में राष्ट्रीय सचिव सेवादल कल्पना भटनागर, प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, पूर्व विधायक माणक डाणी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जैतारण पूर्व विधायक दिलीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, कैलाश गहलोत, जिला प्रभारी विशंभर शर्मा, महेश त्रिपाठी, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, कांग्रेस नेता रमेश यादव, सेवादल जिला प्रदेश सचिव राधिका शर्मा, प्रदेश सेवादल महिला सचिव जानवी भारवानी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पंवार, बिरदाराम सैनी, मुकेश जोशी, चेतन राम, जिला कोषाध्यक्ष पवन तातेड, पूर्व जिलाध्यक्ष बालूराम सेन, मसूदा विधानसभा अध्यक्ष रामलाल नंगवाड़ा, सेवादल महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला कांवरिया, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, प्रदेश महिला सचिव एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा , एडवोकेट राजकुमारी, एडवोकेट ज्योति कंवर, अरविंद भटनागर, नरेंद्र पडय़िार, अशोक साहू, मोतीलाल साहू, हनुमान सांखला, शकर लाल कटारिया, गोपाल सांखला, पन्नालाल सुवासिया, नीरज साहू, रवि माखीजा मसूदा, जवाजा, विजयनगर, जैतारण , बर, विधानसभा के सेवादल अध्यक्ष अपनी कार्य के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहे।

ब्यावर : इन शिविरो द्वारा पूरे प्रदेश में सेवादल के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा-शेखावत
ram