– एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ व साथियों की रिहाई की मांग
ब्यावर। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं अन्य साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चांगगेट महात्मा गांधी सर्कल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूँककर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। जिसमें बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने तानाशाही सरकार मुर्दाबाद और विनोद जाखड़ को रिहा करो जैसे नारे लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत , प्रदेश नेत्री गंगा रावत, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा ,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस भुवनेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल, हिमांशु शर्मा,राजपाल गहलोत,नरेंद्र बोहरा सहित अनैक कार्यकर्ता मौजुद थे।

ब्यावर : एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया
ram