– पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात शव को वीर हिंदू आर्मी ने अग्रि दी
ब्यावर। सेंदड़ा पुलिया के पास 22 अगस्त को ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सेंदड़ा थाना पुलिस ने शव की पहचान के लिए तीन-चार दिन प्रयास किए। पहचान नहीं होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव वीर हिंदू आर्मी को सौंप दिया गया। वीर हिंदू आर्मी के संस्थापक पंकज वर्मा और कार्यकर्ताओं ने शव को ब्यावर स्थित हिंदू सेवा मंडल के मुक्तिधाम में ले जाया। वहां धार्मिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। हिंदू सेवा मंडल ने दाह संस्कार के लिए निशुल्क लकडियां उपलब्ध कराईं। अंतिम संस्कार में सेंदड़ा थाना पुलिस के एएसआई सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल करण सिंह और हरवीर सिंह मौजूद रहे। संस्था के चंद्रप्रकाश जैन, बंटी रल, महादेव जांगिड़, रूपेश लोहार, मनीष रल, मुकरी, संपत सिंह, बाबू सिंह और भंवरु सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पंकज वर्मा ने बताया कि वीर हिंदू आर्मी पिछले 25 वर्षों से अज्ञात शवों का सनातन धर्म के अनुसार निशुल्क अंतिम संस्कार कर रही है। संस्था का संकल्प है कि कोई भी शव बिना धार्मिक संस्कार के न छूटे।

ब्यावर : ट्रेन हादसे में मौत का ग्रास बने अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
ram