ब्यावर : लापता बालिका के परिजनो ने पुलिस पर लगाया दुव्र्यवहार का आरोप, बालिका की तलाश में तेजी लाने और साकेत नगर थानाधिकारी का ट्रांसफर करने की मांग

ram

ब्यावर। शहर के साकेत नगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका दो माह से लापता है। परिजनों ने साकेत नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट नंबर 248/2025 दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, श्री ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान और आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। संगठनों ने बालिका की तलाश में तेजी लाने और साकेत नगर थानाधिकारी का ट्रांसफर करने की मांग की है। एडवोकेट महेन्द्र बोहरा ने थानों में परिवादियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बालिका को जल्द नहीं ढूंढा गया तो जैन समाज आंदोलन करेगा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सभी जानकारी होने के बावजूद बच्ची की तलाश में कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए हैं। यह पुलिस की लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, श्री ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान के पदाधिकारी आदि मौजुद रहें। इसके पश्चात दोपहर 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिष्टमण्डल ने मुलाकात की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जल्द की बच्ची को ढुंढ लाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के एडवोकेट नीलेश बुरड़, खींयाराम सिंगारिया, शौकीन काठात, शंकर प्रजापति, राधावल्लभ माहेश्वरी, कन्हैयालाल खत्री, बाबूलाल सैन, कैलाश सामरिया, लीलाधर दाधीच, नारायण जनागल, धमेन्द्र कुमावत, एडवोकेट बाबूलाल भाटी, धीरज जैन, राजूसिंह, एडवोकेट महेश बारूपाल सहित सैकडौ कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस मौके पर जैन एकता मंच, श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मण्डल, श्री ओसवाल जैन श्री संघ संस्थान ने भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रूप से महेन्द्र बोहरा, महावीर बाफणा, संजय नाहर, राजू सेठिया, धनेन्द्र डोसी, ओमप्रकाश भंसाली, अनिल डोसी, सुशील छाजेड इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *