बारां! पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि पंजाबी समाज बारां व पंजाबी महिला मंडल द्वारा स्व.रूपचंद अरोड़ा की स्मृति में उनके पौत्र निखिल अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा के सहयोग से जिला फुटबॉल संघ बारां (श्रीराम स्टेडियम) को भीषण गर्मी मे खिलाड़ियों के ठंडे पानी की समस्या को देखते हुए एक वाटर कूलर भेट किया गया! समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा ( बाटा ) ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ बारां द्वारा सभी समाज बंधुओं का माला पहनाकर स्वागत किया! आदरणीय सतीश अरोड़ा ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर और बच्चों को फुटबाल मे राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने की प्रेरणा दी! रितेश पंजाबी ने बताया कि पंजाबी समाजबारां और पंजाबी महिला मंडल द्वारा निखिल अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा के सहयोग से उनके स्वर्गीय दादा की स्मृति में वाटर कूलर भेट किया गया! समाज के कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग ने बताया कि समाज के भामाशाह सतीश अरोड़ा, पदम पिपलानी, महेंद्र पिपलानी, मुकेश कुमरा, राजा कालरा, नरेश पिपलानी, सोनिया अदलक्खा , पंजाबी महिला मंडल की अध्यक्ष मीना सोनू पिपलानी, सचिव मीना नरेश पिपलानी इत्यादि उपस्थित रहे फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया , जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष भीम चौधरी, सचिव अब्दुल्ल अजिज, महावीर माथोडिया, सुमित, प्रदीप, मनोज, शराफत व खिलाड़ियों की उपस्थिति में वाटरकूलर प्रदान किया गया अंत में निर्मल माथोडिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया!

बारां : पंजाबी समाज द्वारा स्व.रूपचंद अरोड़ा की स्मृति में वाटर कूलर भेंट
ram