बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में बदलाव किया

ram

मुंबई। बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रीन डिपॉजिट और सेविंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। रेपो रेट में हालिया बदलाव के बाद बैंक ने 999 दिनों की ग्रीन डिपॉजिट पर ब्याज दर को सालाना 7% से घटाकर 6.7% कर दिया है। यह दर 1 लाख से 10 करोड़ रुपए से कम की जमा राशि पर लागू होगी। इसके अलावा, 1 लाख रुपए तक की सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज दर को सालाना 2.75% से घटाकर 2.50% कर दिया गया है। नई दरें 7 जुलाई से लागू है। सेविंग डिपॉजिट की अन्य किसी भी दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ग्रीन डिपॉजिट्स क्या है? क्या यह FD से अलग है?
ग्रीन डिपॉजिट स्कीम एक फिक्स टर्म डिपॉजिट जैसा ही है। इसमें ऐसे लोग निवेश कर सकते हैं, जो अपने पैसों से पर्यावरण को साफ और रहने लायक बनाने में मदद करना चाहते हैं। क्योंकि, बैंक डिपॉजिट का पैसा उन्हीं प्रोजेक्ट्स में लगाता है, जो रिन्युएबल एनर्जी, ग्रीन बिल्डिंग, और स्मार्ट एग्रीकल्चर और वाटर-वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। इसमें 1000 रुपए से ज्यादा और 3 करोड़ रुपए से कम की राशि जमा कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *