चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में चल रहे संभाग स्तरीय आरोग्य मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को आमजन को बेहतरीन आयुष सुविधाएं मिली और इस दौरान आगंतुकों ने आयुष उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन कर खरीद की।
सहायक निदेशक डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सवेरे योगाभ्यास किया गया तथा प्रश्नोतरी, वैज्ञानिक सेमीनार एवं स्वास्थ्य विषयक व्याख्यान भी आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में आमजन ने रूचि से भाग लिया।

संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में मिली आयुष सुविधाएं, चिकित्सकों ने दिया परामर्श, उत्पादों की हुई बिक्री
ram


