50,000 के मुचलके पर छूटे Arvind Kejriwal ने एक बार फिर से झूठ की खेती शुरु कर दी है: Virendraa Sachdeva

ram

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता को सिर्फ एक छलावा बताया और कहा कि 50,000 के मुचलके पर छूटे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से झूठ की खेती शुरु कर दी है। पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आए केजरीवाल ना तो दिल्ली सचिवालय में जा सकते हैं और ना ही किसी फाइल पर साइन कर सकते हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 50 दिन तक जेल के अंदर रहकर आए हैं और उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। अंतरिम जमानत उन्हें सिर्फ प्रचार के लिए मिली है। आखिर एक जून के बाद अरविंद केजरीवाल कौन सा जश्न मनाएंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच है जिसने दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाया, सरकारी अस्पतालों में नकली दवाई दी गई, मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला किया गया, शिक्षा के नाम पर पैसे कमाने का काम किया गया, स्वास्थ्य क्रांति के नाम पर घोटाला किया और सबसे बड़ी सोच कि शराब नीति के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने का काम किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच है और भ्रष्टाचार की जननी है आम आदमी पार्टी लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल को अपने और अपनी पार्टी के बारे में सोचने की जरुरत है क्योंकि उनके चार टॉप भ्रष्टाचारी जेल में थे जिनमें से दो भ्रष्टाचारी पैरोल पर बाहर है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को तय करना है कि अब बेल पर छूटे अपराधी को वोट देना है या फिर मोदी सरकार को जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में विकास की एक नई परिभाषा लिखी है और देश के हर कोने में रहने वाले मोदी सरकार की योजनाओं से लाभांवित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *