राजनीति में तेजी से बढ़ा अनुराग ठाकुर का कद, आज मना रहे 50वां जन्मदिन

ram

भारतीय राजनेता अनुराग ठाकुर आज यानी की 24 अक्तूबर को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 24 अक्टूबर 1974 अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ था। यह राजनीति में आने से पहले सैन्य अधिकारी थे। वहीं साल 2008 में इन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि अनुराग ठाकुर का राजनीतिक ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ा और वर्तमान समय में अनुराग ठाकुर खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। तो आइए जानते हैं इनके बर्थडे के मौके पर अनुराग ठाकुर के जीवन जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
बता दें कि मई 2008 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार अनुराग ठाकुर भाजपा से लोकसभा सदस्‍य निर्वाचित हुए। फिर साल 2009 में उनको दूसरी बार लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुना गया। राजनीतिक सक्रियता के अलावा वह खेलों से भी जुड़े हैं। साल 2001 में अनुराग ठाकुर भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता थे। फिर वह हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष चुने गए। मई 2016 में वह भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए। वहीं साल 2016 में ही अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे सांसद बनें, जिनको प्रादेशिक सेना में नियमित कमिशन्ड ऑफिसर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *