‘हर पहलू में एक अद्भुत फिल्म’, विक्की कौशल ने आदित्य धर की पूरी टीम को बताया ‘धुरंधर’

ram

मुंबई। स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई फिल्म की सराहना किए बिना नहीं रह पा रहा है। इसी बीच मशहूर अभिनेता विक्की कौशल और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की पूरी टीम की जमकर सराहना की है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया। उन्होंने आदित्य समेत सभी की जमकर सराहना करते हुए फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर जैसे शब्द से संबोधित किया। अभिनेता ने लिखा कि फिल्म देखकर उन्हें काफी हैरान, खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। अभिनेता ने निर्देशक आदित्य धर की मेहनक, ईमानदारी और शानदार काम की खूब प्रशंसा की। अभिनेता ने लिखा, “आदित्य भाई, आपने जिस तरह से फिल्म बनाई है, वह सोने के समान हैं। आपको इस सफलता के लिए बधाई।”
विक्की ने रणवीर सिंह की भी जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “रणवीर सिंह, आप मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं। एक अभिनेता के रूप में आपकी कला और अंदाज बहुत बेहतरीन है। आर. माधवन सर को देखकर अच्छा लगा और राकेश बेदी सर को ढेर सारा प्यार। मुस्तफा अहमद का काम बहुत मजेदार था।
वहीं, शिवकुमार की एडिटिंग को विक्की ने अब तक का सबसे बेहतरीन काम बताया, जबकि उन्होंने खुद को संगीतकार शाश्वत सचदेव का फैन बताया। इसी के साथ ही, विक्की ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “जियो स्टूडियोज, ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और बी62 स्टूडियोज को बधाई। पूरी टीम ने शानदार काम किया है। आप सभी सच में ‘धुरंधर’ हैं।”
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धुरंधर का पोस्टर शेयर कर नोट लिखा, “रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आदित्य धर। आप सभी को दिल से बधाई। आदित्य, आप सच में एक मिशन के साथ काम करने वाले इंसान हैं। ‘धुरंधर’ हर पहलू में एक अद्भुत फिल्म है। आप सभी की कला, मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद।”
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग (सीक्वल) है। फिल्म का पहला हिस्सा अच्छा था, लेकिन इस बार कहानी और एक्शन दोनों को और ज्यादा दमदार बना दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *