सरवाड़.अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत अयोध्या से धर्म नगरी सरवाड़ के सभी मंदिरों के लिए पहुंचे पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। कस्बे में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा ने न केवल माहौल को राममय में बना दिया बल्कि सर्व समाज की उपस्थिति से समरसता का संदेश भी दिया। विहिप जिला धर्म प्रचार प्रमुख कन्हैया लाल माली ने बताया कि अक्षत समर्पण यात्रा चमन चौराहा स्थित राधा कृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्री राम के जयकारों के बीच प्रारंभ हुई जो लिंक रोड, बस स्टैंड, सदर बाजार होते हुए मथुराधीश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम उत्सव समिति के जिला सयोंजक कालू राम कुमावत, विहिप जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी, विहिप जिला उपाध्यक्ष हीरालाल खूंटेटा, विहिप जिला धर्म प्रचार प्रमुख कन्हैया लाल माली, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर मुंदड़ा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष हनुमान शर्मा, प्रखंड मंत्री भगवान शर्मा, खण्ड संचालक राजेंद्र हेड़ा, नगर अध्यक्ष मोखम खटीक, नगर मंत्री घीसालाल माली, सह मंत्री अरविंद तापड़िया, उपाध्यक्ष भगवान सिसोदिया, बजरंग दल सयोंजक प्रदीप सिंह, सह सयोंजक प्रवीण भटनागर, बल उपासना प्रमुख राधेश्याम माली, राधेश्याम पोरवाल, हरि मोहन शर्मा, गोपाल मालानी, भगवान भट्ट,सागर सोनी,करण बंजारा,आशुतोष शर्मा, सौरभ शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचन्द चापा, मंत्री अजय पारीक, देवा गुर्जर, रुक्मिणी बरनेला, मीनाक्षी देवी शर्मा, रेखा तापड़िया, खुशबू घारू, शिव प्रकाश पारीक, सुरेश टेलर, ब्रजेश आसोपा शम्भू लाल शर्मा, धीरज योगी,नरेंद्र माली,अशोक माली, आकाश माली, मुकूट बिहारी सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे।
गाजे-बाजे के साथ निकली अक्षत कलश शोभा यात्रा
ram