असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई

ram

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सरमा ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी थी।

मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा अपना इस्तीफा
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “आज, कांग्रेस के मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया है।” वहीं, राज्य मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में बताया कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।

इस्तीफे पर कांग्रेस ने क्या कहा?
खरगे को संबोधित एक पंक्ति के त्यागपत्र में सांसद ने कहा है कि अत्यंत दुख के साथ मैं आज कांग्रेस के सभी पदों से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह ने राजधानी में बोरदोलोई से इस मुद्दे पर बातचीत की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि बोरदोलोई की रगों में कांग्रेस का खून दौड़ता है। हम एक ही परिवार के सदस्य हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि बोरदोलोई को भाजपा में शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। बोरदोलोई विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *