लोकसभा चुनाव में दिल्ली में मुंह की खाने के बाद AAP चली बिहार की ओर, विधानसभा चुनाव को लेकर संजय सिंह ने क्या कहा

ram

लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें हारने वाली आम आदमी पार्टी अपने दल के विस्तार की तैयारी में लगी है। पंजा ब में सरकार बनाने के बाद आप की नजर अब बिहार पर है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी तैयारी शुरू कर दे। जिससे कि केजरीवाल के गुड गवर्नेंस का लाभ बिहार की जनता को भी मिले। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी यह तय है। लेकिन, कितने सीटों पर लड़ेगी? यह हमलोग बाद में तय करके बताएंगे।
भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है। यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है। हम यूपी के लाखो बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
मोदी सरकार 3.0 के गठन पर प्रतिक्रिया देते हुए आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार एक साल में गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एनडीए के घटक दलों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहने की संभावना है। मोदी ने 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व करते हुए रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। सिंह ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि सिंह ने कहा कि वह (पीएम मोदी) एनडीए के घटक दलों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं करने जा रहे हैं। वह राजनीतिक दलों को तोड़ने के अपने रवैये को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं टीडीपी और जेडीयू से कहना चाहता हूं कि आप अपना स्पीकर बनाएं, नहीं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपकी पार्टी के कितने सांसद टूटकर उनके साथ आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *