एसीएस प्रवीण गुप्ता ने लिया स्टेडियम का जायजा, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन कार्यों की समीक्षा

ram

जयपुर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा युवा मामले और खेल विभाग प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर जयपुर में आगामी दिनों में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए चल रही विभिन्न तैयारियों का जायज़ा लिया तथा अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग तथा सचिव राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद नीतू बारूपाल, मुख्य लेखाधिकारी कमलप्रीत कौर, पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण, क्रीड़ा परिषद के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना सहित भी अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जयपुर में आईपीएल मैचों के लिए तैयारियां पिछले महीने से ही शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम स्टेडियम में सभी तरह के नवीनीकरण एवं अपग्रेडेशन के कार्यों को समय पर पूरा कर स्टेडियम को मैचों के आयोजन के लिए तैयार कर देगी। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे दर्शक आरामदायक और सुविधाजनक माहौल में मैचों का आनन्द लें। आईपीएल मैचों के आयोजन से पहले फ्लड लाइट्स, सिविल, वाटर और इलेक्ट्रिक वर्क, नई लिफ्ट लगाने, वीआईपी साउथ स्टेंड्स के साथ नॉर्थ और अन्य स्टेंड्स के वॉशरूम का अपग्रेडेशन, कंटीले तारों को हटाकर नई जालियां लगाने तथा दर्शकों को सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को ही अतिरिक्त मुख्य सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग का कार्यभार ग्रहण किया था। चार्ज लेने के बाद गुरुवार को एसीएस स्पोर्ट्स की पहली विजिट थी। इस अवसर पर उनका नीतू बारूपाल ने बुके भेट कर स्वागत भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *