दिल्ली चुनाव के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ram

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने सूची में पूर्व भाजपा नेताओं ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन को भी टिकट दिया है, जो हाल ही में आप में शामिल हुए थे। सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 को या उससे पहले होने वाले हैं।
पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। चुनाव के बाद, AAP ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें अरविंद केजरीवाल तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने। सातवीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी, 2025 को समाप्त होने वाला है। ब्रह्म सिंह तंवर ने हाल ही में 31 अक्तूबर को आप में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें छतरपुर से टिकट दिया है। ये तीन बार के विधायक हैं। आप ने किराड़ी से अनिल झा पर भरोसा जताया है। दो बार के विधायक रहे अनिल झा 17 नवंबर को आप का दामन थामा था। लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आप उम्मीदवार बनाया गया है जो दो बार के पार्षद हैं। मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में ये भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे। सीलमपुर से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पांच बार के विधायक मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबेर अहमद को टिकट दिया है। हाल में ही मतीन अहमद अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे जो कि कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। पहले के तीन बार के विधायक रहे धींगान 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *