स्‍पीकर श्री देवनानी ने विधायक डॉ. यादव को श्रद्धांजलि दी, क्षेत्र और राज्‍य के लिए अपूरणीय क्षति : देवनानी

ram

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को विधायक स्व. डॉ. जसवंत यादव को उनके अलवर स्थित निवास पहुँचकर उनके चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धां‍जलि दी। श्री देवनानी ने कहा कि डॉ. यादव के निधन से बहरोड विधान सभा क्षेत्र और राज्‍य के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। स्‍पीकर श्री देवनानी ने डॉ. यादव के राजनीति में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन, उसके विचार और समाज के प्रति उसका योगदान स्मरणीय रहता है। श्री देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री देवनानी ने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ढांढस बंधाया। इस मौके पर वन मंत्री श्री संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्‍य नाग‍रि‍क मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *