ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रूपए

ram

जोधपुर। शहर के चैनपुरा बावड़ी मंडोर एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति को किसी शातिर ने ई चालान का फर्जी लिंक भेज कर उसके खाते से 4 लाख 73 हजार रूपये साफ कर दिए। पीडि़त के खाते से रकम 12 बार में निकाली गई। संदेह है लिंक क्लिक किए जाने पर उसके मोबाइल का एक्सेस शातिर ने हासिल कर हैककर दिया। उसके बाद खाते से रकम को निकाला गया। घटना 3 नवंबर की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जिस पर अब मंडोर थाना पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पीपली गली चैनपुरा बावड़ी निवासी हर्षित पुत्र हनुमान प्रसाद माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 नवंबर को उसके मोबाइल पर किसी शख्स ने ई चालान को लेकर लिंक भेजा था। जिस पर उसने क्लिक किया। बाद में उसका फोन अचानक से काम करना बंद कर दिया। उसके बैंक एकाउंट से शातिर ने 4 लाख 73 हजार रूपए निकाल लिए। उसके बैंक खाते से उक्त रकम 12 बार में निकाली गई।

पुलिस ने बताया कि संभवत : शातिर ने मोबाइल का एक्सेस लेकर यह वारदात की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत को डाला है। इस पर अब मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *