पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

ram

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा और समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही विधायक पहली लिस्ट में नाम नहीं आने से नाराज चल थे। आपको बता दें कि शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दोनों ही विधा.कों के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए चेतन सिंह चेतन सिंह जौरामाजरा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ”मैं चेतन सिंह जौरामाजरा, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।” वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने लिखा, ‘मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।’

कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जौरामाजरा
चेतन सिंह जौरामाजरा पंजाब सरकार मंत्री रह चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। कुछ समय पहले पार्टी ने समाना विधानसभा सीट पर उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद से ही जौरामाजरा पार्टी से नाराज चल रहे थे।

AAP ने पहले ही कर दिया था किनारा: मीडिया प्रभारी
दोनों विधायकों के इस्तीफे पर आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों की हरकतों के चलते पार्टी ने पहले ही इन्हें किनारे कर दिया था। अब ये दोनों भाजपा में शामिल होंगे, जिसे पंजाब में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं।

गिरफ्तार भी हुए थे पठानमजरा
सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। विधायक पर दुष्‍कर्म और धोखाधड़ी सहित गंभीर आरोप लगे थे। अदालत द्वारा उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। जांच में शामिल होने के लिए भारत लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले पंजाब में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कुप्रबंधन का आरोप लगा अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *