देवनानी की करवा चौथ पर शुभकामनाएं

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में दांपत्य, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। नारी शक्ति की आस्था, त्याग और अटूट श्र‌द्धा के साथ ही पुरुषों की संवेदनशीलता और सहयोग के भाव से परिवार और समाज को सुदृढ़ता मिलेगी। उन्होंने शुभकामना की है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृ‌द्धि, दीर्घायु और सौभाग्य लेकर आए। देवनानी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने वाले होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *