जयपुर। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने शुक्रवार को जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक समाज की आधारशिला माना। उनके स्वच्छता संबंधी विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. बैरवा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा अपने घर एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं स्वच्छता का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे, तभी स्वच्छता का संदेश व्यापक जन-अभियान का रूप ले सकेगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
ram


