मौसम साफ, दिन का पारा चढ़ा-रात का गिरा

ram

जयपुर। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन के पारे में उछाल तो वहीं रात के पारे में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। 39.2 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर का दिन और 26.4 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही।

जयपुर में भी दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली। जयपुर के दिन के तापमान में 0.1 और रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में मानसून की विदाई रेखा धौलपुर व उदयपुर से होकर गुजर रही है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 6-7 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रथम और द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य कम बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *