चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 209 अभ्यर्थियों को 8 अक्टूबर तक चॉइस भरने का मौका राजहेल्थ पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे चयनित अभ्यर्थी

ram

जयपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से चयनित गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 209 अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध अस्पतालों में पदस्थापन के लिए ऑनलाइन चॉइस भरने का मौका दिया गया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री बाबूलाल गोयल ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के रिक्त पदों पर पदस्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को मेरिट, आरक्षण व्यवस्था और उनकी पसंद के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को राजहेल्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी पसंद के संस्थानों के विकल्प भरने होंगे। संबंधित अभ्यर्थी www.rajhealth.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन कर आवश्यक जानकारी भरते हुए अपनी पसंद के जितने अधिक विकल्प संभव हों, वे प्रस्तुत करें। श्री गोयल ने बताया कि ऑनलाइन चॉइस भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और अभ्यर्थी अपने विकल्प नहीं भर सकेंगे। सभी संबंधित अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पोर्टल पर अपनी चॉइस भर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *