राजा पार्क में साउथ इंडियन फ्यूजन का स्वाद, डोसा बे के फूड फेस्टिवल में उमड़े फूड लवर्स

ram

जयपुर। राजा पार्क स्थित दक्षिण भारतीय फ्यूजन रेस्टोरेंट डोसा बे में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित ‘फूड फेस्टिवल-सीजन 1’ में जयपुर के फूड लवर्स को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक और वैश्विक फ्लेवर का अनूठा अनुभव मिला। फेस्टिवल में मेहमानों के लिए शेफ की पसंद के असीमित भोजन और पेय की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डोसा बे की खासियत इसका अनूठा दक्षिण भारतीय फ्यूजन कॉन्सेप्ट है, जिसमें पारंपरिक डोसा और दक्षिण भारतीय व्यंजनों को नए स्वाद, सामग्री और रचनात्मक प्रस्तुति के साथ परोसा जाता है। फेस्टिवल के दौरान कई विशेष व्यंजन मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।

थेचा-चीज डोसा से एवोकाडो डोसा तक दिखा नया प्रयोग
फेस्टिवल में थेचा चीज बेन्ने डोसा में तीखे थेचा और चीज का स्वाद खास रहा। वहीं एवोकाडो बेन्ने डोसा में पारंपरिक डोसे के साथ एवोकाडो का आधुनिक स्वाद जोड़ा गया। गार्लिक रोस्ट बेन्ने मसाला डोसा में भुने हुए लहसुन का स्वाद और फलाफल बेन्ने डोसा में भारतीय तथा मध्य-पूर्वी व्यंजनों का मेल देखने को मिला। इसके अलावा अमेरिकन चॉप्सुए डोसा में इंडो-चाइनीज और दक्षिण भारतीय स्वाद का अनोखा संयोजन पेश किया गया। मीठे व्यंजनों में चॉकलेट नुटेला डोसा भी मेहमानों के बीच खास पसंद बना। डोसा बे की विशेष बे चाय ने भी भोजन के अनुभव को और खास बनाया।

पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश करने का प्रयास
फूड फेस्टिवल का उद्देश्य केवल अलग-अलग व्यंजन परोसना नहीं, बल्कि जयपुर के खान-पान के शौकीनों को यह अनुभव कराना था कि पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों को नए और रचनात्मक स्वाद के साथ किस तरह आकर्षक अंदाज में पेश किया जा सकता है। फेस्टिवल के सफल आयोजन में डोसा बे के संस्थापक रौनक, तन्मय और गर्वित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *