जल उपयोक्ता संगम चुनाव की मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु शिविर आरम्भ

ram

श्रीगंगानगर। जल संसाधन उत्तर खण्ड के क्षेत्राधिकार में आने वाली समस्त नहरों पर राजस्थान सिंचाई प्रणाली के प्रबंध में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 एवं नियम 2002 के प्रावधानानुसार जल उपयोक्ता संगमों के कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी माह में इनके चुनाव करवाये जाने प्रस्तावित है। इस हेतु विभाग द्वारा संबंधित जल उपयोक्ता संगमों की नवीनतम मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु और मतदाता सूचियों के अद्यतन के लिये शिविर 22 सितम्बर से आरम्भ किये गये हैं। शिविर 9 अक्टूबर 2026 तक संचालित होंगे।
जल संसाधन उत्तर खण्ड की अधिशाषी अभियंता एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि संबंधित जल उपयोक्ता संगमों की नवीनतम मतदाता सूचियां तैयार करने हेतु और मतदाता सूचियों के अद्यतन के लिये शिविर 22 सितम्बर से आरम्भ किये गये हैं। शिविर 9 अक्टूबर 2026 तक संचालित होंगे। शिविरों के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के मोहनपुरा, 9 वाई द्वितीय, श्रीकरणपुर के 40 एफ, बडिंगा, रायसिंहनगर तृतीय के मदेरा और दौलतपुरा में शिविर आयोजित हुआ। 23 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के 19 एफ, मटीली, श्रीकरणपुर के भुटटीवाला, 9 एफए मांझीवाला, रायसिंहनगर तृतीय के मलकानां कलां, गुरूसर में शिविर आयोजित होगा।
24 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के फूसेवाला, कोठा, श्रीकरणपुर के 1 एफडी, मुकन, रायसिंहनगर तृतीय के रामगढ संघर, मुकुंदसिंहवाला में शिविर लगाया जाएगा। 25 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के हिन्दुमलकोट, कालियां, श्रीकरणपुर के खरलां, निजामपुरा, रायसिंहनगर तृतीय के नग्गी, 32 एच में शिविर लगाया जाएगा। 28 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के फतूही, खाटलबाना, श्रीकरणपुर के बडोपल, मानकसर, रायसिंहनगर तृतीय के धनूर, 14 एस मांझीवाला में शिविर आयोजित होगा।
29 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के दुल्लापुरकेरी, गुलाबेवाला, श्रीकरणपुर के मोटासर, 1 एफएफबीए, रायसिंहनगर तृतीय के दलपतसिंहपुरा में शिविर आयोजित होगा। 30 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के कमीनपुरा, मिर्जेवाला, श्रीकरणपुर के 48 एफ, 4 एफएफबीए, रायसिंहनगर तृतीय के मोहलां, केसरीसिंहपुर में शिविर आयोजित होगा। 1 अक्टूबर को उपखण्ड गंगानगर के 6 एफ, सुजावलपुर, श्रीकरणपुर के ख्यालीवाला, अरायण, रायसिंहनगर तृतीय के मलकाना खुर्द, 5 अक्टूबर को उपखण्ड गंगानगर के ओड़की, श्रीकरणपुर के मोड़ां, रडेवाला और 6 अक्टूबर को श्रीकरणपुर के दानेवाला में शिविर आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *