जैसलमेर। जन सेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ करने, विभिन्न जन-कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को ग्राम स्तर तक पहुंचाने तथा विकसित भारत/विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले की पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम पंचायत डाबला में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 22 विभागों की सहभागिता रही एवं विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का मौके पर निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की। शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति स्तरीय शिविर में विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग में संचालित विभिन्न जन -कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी एवं पात्र लोगों के आवेदन पत्र मौके पर तैयार करवाये गए।
पंचायत समिति मोहनगढ़ में शिविर आज
विकसित भारत जन सेवा अभियान विशेष शिविर कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 20 सितम्बर को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक पंचायत समिति मोहनगढ़ मुख्यालय पर पंचायत समिति स्तरीय शिविर रखा गया है। विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ ने समिति के ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लोगों से आह्वान किया कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखें ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका मौके पर निस्तारण किया जा सके। इसके साथ ही पंचायत समिति फतेहगढ़ में रविवार को प्री-कैम्प भी रखा गया है।


