जयपुर। नगर निगम, जयपुर के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना जारी कर दी गई है। जारी लोक सूचना के अनुसार उक्त पद सामान्य श्रेणी का है। रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 आशीष कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, कमरा नंबर 204 (ई.सी. हॉल), प्रथम तल, नगर निगम मुख्यालय लालकोठी, जयपुर में 19 सितम्बर 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 21 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना 22 सितम्बर 2026 को कार्यालय समय के दौरान अपराह्न 3 बजे से पूर्व प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच नगर निगम मुख्यालय लालकोठी, जयपुर में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 18 दिसंबर 2026 को नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की लोक सूचना जारी, 19 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सांय 3ः00 बजे के मध्य नामांकन-पत्र किए जा सकेंगे प्रस्तुत
ram


