बाड़मेर। बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने बढ़त बनाते हुए 29 वार्डों में जीत दर्ज की है। पार्टी ने करीब 15 साल बाद बहुमत हासिल किया है।
जबकि कांग्रेस को 21 वार्डों में जीत मिली है। वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय सुरतान सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है।
वहीं चौहटन नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 20 में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका।
बता दें कि बाड़मेर नगर परिषद में पहले चारण में 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी। नगर परिषद में 81.57 फीसदी मतदान हुआ था। यह पिछले मतदान से 4 प्रतिशत ज्यादा हुआ है। वहीं नई बनी चौहटन नगर पालिका में 85.27 फीसदी मतदान हुआ।



