कोटा में बोर्ड बनाने के करीब भाजपा, वार्ड 87 में रिजल्ट रोका

ram

कोटा। कोटा नगर निगम मतगणना जारी है। अब तक 78 वार्डों के नतीजे आ चुके हैं, इसमें 29 कांग्रेस, 47 बीजेपी और 2 में निर्दलीय ने जीत हासिल की है। 100 वार्डों के लिए जेडीबी कॉलेज में 4 हॉल में 56 टेबलों पर काउंटिंग चल रही है। कोटा नगर निगम के चुनाव परिणाम के दौरान वार्ड 87 में रिजल्ट रोका। यहां बीजेपी से पुष्पा चौधरी और कांग्रेस से लक्ष्मी चुनावी मैदान में है। परिणाम रोकने का कारण मशीन बंद होना बताया जा रहा है, इसलिए काउंटिंग नहीं हो सकी। कोटा में कांग्रेस के अर्पित जैन बोले- युवाओं के लिए काम करेंगे कोटा में वार्ड 86 से कांग्रेस के अर्पित जैन जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज और डिप्टी मेयर रहे योगेंद्र खींची को 250 वोट से हराया। अर्पित जैन ने कहा- युवाओं के लिए काम करेंगे। बहुत बड़ी चुनौती के सामने चुनाव लड़े थे। युवाओं के जोश और ताकत से ये चुनाव लड़े हैं और युवाओं को आगे बढ़ाएंगे। कोटा में वार्ड 1 में भाजपा के ज्योतू प्रकाश ने कांग्रेस के शीतल प्रकाश को 142 वोटों से हराया। बीजेपी को कुल वोट 1086 मिले। जबकि दूसरे नंबर पर हे शीतल प्रकाश के खाते में आए 750 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी को 944 वोट मिले। वहीं वार्ड 56 में भाजपा की जीत हुई, भाजपा की सोमा अहलूवालिया को 2016 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की तारा को 402 वोट मिले। भाजपा ने कांग्रेस को 1614 वोटों से हराया। सोमा के पति पूर्व पार्षद रहे हैं। इस बार पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का टिकट काटकर प्राजंलि को दिया था कोटा नगर निगम में वार्ड नंबर 88 से भाजपा की मंजू देवी चुनाव जीतीं। यहां से कांग्रेस की प्राजंलि गौतम को हराया। कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट काट कर प्राजंलि दिया गया था।

वार्ड 54 से भाजपा के राजवंशी चौथी बार बने पार्षद
कोटा नगर निगम के वार्ड 54 से भाजपा के विवेक राजवंशी को 2226 वोटों से जीत मिली है। राजवंशी लगातार चौथी बार पार्षद बने हैं। राजवंशी को 3496, कांग्रेस के मनीष को 1290 वोट मिले। कोटा के वार्ड 91 से बीजेपी के गोपाल राम मंडा ने कांग्रेस के संजय यादव को 899 वोटों से हराया। मंडा पांचवीं बार चुनाव लड़े ओर जीते हैं। इस दौरान वार्ड 91 से निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे वोटिंग रूम में अंदर नहीं बुलाया गया। अंदर नहीं बुलाने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने हंगामा कर दिया
100 वार्डों के लिए जेडीबी कॉलेज में 4 हॉल में 56 टेबलों पर काउंटिंग चल रही है। कोटा नगर निगम के चुनाव में 100 वार्डों के लिए जेडीबी कॉलेज में काउंटिंग जारी है। इसके लिए एजेंटों को जांच के बाद एंट्री दी गई। जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर करीब 500 से 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर पर एजेंटों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया है। काउंटिंग सेंटर पर एजेंटों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया है। कोटा के वार्ड 50 और 51 में कांग्रेस की जीत कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 में कांग्रेस के अनुराग गौतम ने बीजेपी के जितेंद्र सिंह को 1200 वोटों से हराया। वहीं वार्ड 51 से कांग्रेस के योगेश विजय ने बीजेपी के देवेंद्र शर्मा को 750 वोटों से हराया। निर्दलीय वार्ड 77 रीना वार्ड 82 कोसर परवीन कोटा के वार्ड 53 में भाजपा के सुनील गौतम जीते कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 53 में बीजेपी के सुनील गौतम ने कांग्रेस के ऋषभ दुबे को 1597 वोटों से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *