श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारियों के लिए मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को जिला परिषद सभागार श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना प्रक्रिया, संबंधित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई। नगर निकाय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के संबंध में भी जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन, श्री नयन गौतम, श्री भारत जयप्रकाश मीणा, श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, समिति कौशल्या बिश्नोई, श्रीमती आराधना चौहान, श्रीमती अमिता बिश्नोई, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी श्री सुरेंद्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा, श्री प्रदीप कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।
रिटर्निंग अधिकारियों का मतगणना प्रशिक्षण आयोजित
ram


