जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक आयोजित, वीरू गोदारा बने संयोजक

ram

बाड़मेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रस्तावित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जाट चेरिटेबल ट्रस्ट, बाड़मेर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चुतराराम सियाग ने की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वीरमाराम गोदारा को शैक्षिक सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं जगदीश सऊ, राजेंद्र गोदारा, इंद्राराम भादू, ओम प्रकाश सियाग, उगमदान खारची, नेनाराम सारण, प्रहलाद राम डूडी, मोहन सिंह माचरा एवं गणपत काकड़ को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
सम्मेलन के प्रसार-प्रचार मंत्री के रूप में वसाया खान को नियुक्त किया गया। सम्मेलन की स्वागत व्यवस्था के लिए बाबूलाल हुड्डा, जेताराम, दमाराम मिडल, भंवरलाल देहड़ू, किशनाराम बेनीवाल, देवीलाल टेलर, जगदीश बामणिया, गोमाराम प्रजापत, किशनाराम परिहार एवं खेताराम जाखड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं मनोहर जाखड़ एवं गंगाराम पूनिया को सम्मेलन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां करने तथा अधिकाधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षिक सम्मेलन शिक्षकों के अनुभवों, शैक्षिक नवाचारों एवं शिक्षक हित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
संगठन पदाधिकारियों ने सम्मेलन की सभी व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *