जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के कामकाज और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धार्थ महाजन की पहले लैंड मैटर्स में ज्यादा रुचि नहीं रहती थी और जेडीए में भी उनकी सक्रियता सीमित मानी जाती थी। हालांकि, अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए के लैंड मैटर्स में भी रुचि लेना शुरू कर दिया है। वे भूमि से जुड़े मामलों और प्राधिकरण के कामकाज पर पहले की तुलना में अधिक ध्यान दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ महाजन की कार्यशैली में आए इस बदलाव की झलक जेडीए की परफॉर्मेंस में भी दिखाई देने लगी है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी उनके वर्क कल्चर में बदलाव को लेकर चर्चा है। जेडीए से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्राधिकरण के कामकाज को लेकर सकारात्मक असर देखने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इन बदलावों का वास्तविक प्रभाव आने वाले समय में जेडीए के कामकाज और निर्णय प्रक्रिया में और स्पष्ट होगा।
जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के वर्क कल्चर और फिलॉसफी में सकारात्मक बदलाव
ram


