राज्यपाल बागडे ने नगर निकाय आम चुनाव के लिए मतदान किया

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को नगर निकाय आम चुनाव में अपना मतदान किया। राज्यपाल ने प्रात: 10.40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान भवन पर पहुंचकर अपना मतदान किया। राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है । उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *