जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास तलाशी अभियान के दौरान मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई तलाशी के दौरान वार्ड नंबर-5 में बंद बलजीत यादव के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बलजीत यादव पिछले करीब सात महीने से जयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने बुधवार को जेल में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान उनके पास से मोबाइल फोन बरामद होने की बात सामने आई। मामले में जेल प्रहरी विष्णु ने लालकोठी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई सूरजमल को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। साथ ही जेल प्रशासन की ओर से भी मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल बरामदगी के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों तक मोबाइल पहुंचने के तरीके को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मिला मोबाइल फोन, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
ram


